मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला है। मरीज मुशहरी की एक 70 वर्षीय महिला है। एसकेएमसीएच में जांच के बाद महिला में बीमारी की पुष्टि हुई है। एक और पीड़ित के मिलने के बाद जिले में इस वर्ष डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद भी जिला मलेरिया विभाग ने अब तक फॉगिंग का काम शुरू नहीं कराया है। मई महीने में यह तीसरा डेंगू का मरीज मिला है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी डेंगू के मरीज मिले थे। यह भी पढ़ें- जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...