जिले में डीजल की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें किसान
सिद्धार्थ, जून 15 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में किसानों को कंटेनर में डीजल न दिए जाने संबंधी फैल रही भ्रांतियों और अफवाहों के बीच डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जिले में डीजल की कमी नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है। किसानों को कृषि कार्यों के लिए डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्धारित कंटेनरों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। डीएम ने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत दुर्घटना की आशंका को कम करने और ईंधन के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए केवल पीईएसओ (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन) अनुमोदित कंटेनरों में ही डीजल दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से धातु से बने सुरक्षित कंटेनर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.