कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जंग की तपिश के कारण कोडरमा जिले में डीजल की आपूर्ति पर संकट दिखाई देने लगे हैं। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के आसपास के क्षेत्रों में कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत शुरू हो गई है।पंप कर्मियों के अनुसार, सप्लाई की गाड़ी नहीं आने के कारण पंप पर स्टॉक खत्म हो जा रहा है। कोडरमा से गिरिडीह रोड में कई पंप ऐसे हैं, जहां डीजल नहीं मिल रहा है। इससे चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंप संचालकों का कहना है कि कंपनियों से पहले की तुलना में डीजल की आपूर्ति कम मात्रा में हो रही है। इसके कारण कई बार पंप कुछ घंटों या एक दिन के लिए ड्राई हो जा रहे हैं। संचालकों ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति स्थायी नहीं है और थोड़े समय बाद फिर से आपूर्ति शुरू हो जाती है। बता दें कि तेल कंपनियों ने पंपों के लिए डीजल की...