बदायूं, जुलाई 16 -- बिसौली,संवाददाता। खरीफ सीजन में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को भाकियू टिकैत के बैनर तले तहसील परिसर में किसानों की बैठक हुई।, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने खाद की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।भाकियू यह भी पढ़ें- Kausambi News: पांच मांगों पर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन के अध्यक्ष मुकेश भदौरिया ने कहा...