नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निदेशानुसार जिले में वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में डीआरडीए सभागार, नवादा में जनगणना कार्य की तैयारी हेतु जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, सहायक चार्ज अधिकारी (ग्रामीण/नगर) तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से पेपरलेस अर्थात डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जनगणना निदेशालय के नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिहा एवं रंजीत कुमार ने बताया कि डिजिटल जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण (मकान सूचीकरण) 02 मई से 31 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 09 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.