खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज संचालन के शुभारंभ करने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज स्थापना एवं संचालन के दिशा में तत्कालीन शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर प्रसाद से विधानसभा सत्र 2025- 26 में मानसी प्रखंड मे डिग्री कॉलेज की मांग की गई थी। तत्कालीन सीएम नितीश कुमार कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेते हुए बिहार के वैसे प्रखंड जहाँ डिग्री कॉलेज स्थापित नहीं है उन प्रखंडो मे डिग्री कॉलेज स्थापित करने की बात कही थी। बिहार के पिछड़े अतिपिछड़ा दलित महादलित तथा सामान्य वर्ग के गरीबों के लिये उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्धेश्य से प्रत्येक प्रखंड मे डिग्री कॉलेज स्थापना की स्वीकृति देना निश्चित तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश...