औरंगाबाद, मई 4 -- गोह में ठनका गिरने से युवक की मौत, चार अन्य घायल डिहूरी मिडिल स्कूल के पास हादसा, पीएचसी में चल रहा इलाज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान टीम। औरंगाबाद जिले में सोमवार को ठनका की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई जिसमें तीन बच्चे थे। अचानक आए आंधी तूफान में फंस कर बच्चे पेड़ के समीप रूक गए और ठनका की चपेट में आ गए। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी मुहल्ला में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। विजय कुमार चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार आंधी आने के बाद आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत...