सीतामढ़ी, नवम्बर 16 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम ने करवट ले ली है। लगातार हो रही तापमान में गिरावट से अब ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है। पिछले दो दिनों में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। जिससे पारा 15 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजनीतिक हलचल थमते ही अब लोगों को सर्दी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह और शाम के वक्त गलियों में घना कोहरा छाने लगा है। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़ों में नजर आने लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.