सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में फर्जी उपस्थिति व मिड-डे मील में धांधली रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से टैब-आधारित डिजिटल हाजिरी अनिवार्य तो कर दी, लेकिन इसमें तेजी नहीं ला सकी। डिजिटल हाजिरी के लिए शिक्षकों को लाइव सेल्फी व जीवित व्यक्ति की पुष्टि के लिए आंखें झपकाना व मुस्कुराना अनिवार्य है, ताकि पुरानी फोटो या वीडियो का इस्तेमाल नहीं हो सके। हाजिरी लगाते समय कैमरे में आंखें झपकाना व मुस्कुराना इसलिए जरूरी है, ताकि इससे पता चले कि शिक्षक वास्तव में उस समय मौजूद हैं। वहीं, प्रधानाध्यापक को बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति टैब पर दर्ज करनी होगी, जो जियो टैगिंग के जरिए स्कूल परिसर के भीतर से ही मान्य होगी। यह भी पढ़ें- टैबलेट से एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण पूर्ण कराना करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.