जिले में टीबी मुक्त अभियान की डीएम ने स्वयं संभाली कमान
लखीसराय, जुलाई 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश के टीबी मुक्त अभियान के तहत स्थानीय जिला लखीसराय को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्वयं कमान संभाल लिया है। सोमवार को उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में सीएस डॉ जेपी सिंह समेत जिला स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी व सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अभियान की सफलता के लिए बैठक किया। जिसमें टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय किया। उच्च जोखिम वाले लोगों की व्यापक स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक की जानकारी देते हुए डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि डीएम ने टीबी पीड़ित की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.