मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में टीबी मरीजों की संख्या 5945 पहुंच गयी है। जो विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट बढ़ा दिया है। मरीजों का समय पर पहचान कर उन्हें नियमित दवा और निगरानी में रखा जा रहा है ताकि कोई भी मरीज बीच में इलाज न छोड़े। इसके साथ ही पोषण को भी इलाज का अहम हिस्सा बनाया गया है। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिले में टीबी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बैनर और पोस्टर के जरिए लोगों को टीबी के लक्षण,जांच और इलाज के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस बार अभियान की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ जागरूकता ही नहीं, बल्कि मरीजों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की कहानियों पर भी जोर दिया जा रहा है...