खगडि़या, अगस्त 9 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में टीबी मरीजों की पहचान के लिए चार लाख 80 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें अब तक 250 संदिग्ध टीबी मरीज चिन्हित किए गए हैं। मरीजों की पहचान कर नि:शुल्क स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है। भारत को वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर जिले में गत 4 जुलाई से आगामी 14 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। टीम में शामिल एएनएम, जीविका दीदी, विकास मित्र, टोला सेवक आदि ने गांव व टोले में भ्रमण कर मरीजों का चिन्हित किया। वही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव-गांव घूम कर एक्स-रे वाहन द्वारा भी संदिग्ध की जांच की जा रही है। टीम द्वारा टीबी मरीजों की पहचान कर दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है। वही रोज शाम में बैठक कर अधिकारी प्रखंड से लेकर जिलास्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं...