जिले में टीबी के 16 नए मरीज मिले
वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिवसीय अभियान 24 मार्च से चल रहा। इस दौरान 331 चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से विशेष कैंप लगाकर जांच की जा रही है। अब तक 1295 लोगों के एक्स-रे में 281 की रिपोर्ट असामान्य मिली। इनमें से 120 लक्षणयुक्त व्यक्तियों के बलगम की जांच में 16 में टीबी की पुष्टि हुई।जिन लोगों में रोग की पुष्टि हुई है उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि 2025 में जनपद की 387 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि सेंट्रल टीबी डिविजन की ओर से जारी 'टीबी मुक्त भारत' मोबाइल एप्लीकेशन से मदद मिल रही है। इस ऐप में उपलब्ध खुशी चैटबॉट के माध्यम से मरीजों को जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.