लातेहार, जुलाई 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार जिले में बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग अन्य जिले की तूलना में काफी बेहतर है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून 2026 तक कई महत्वपूर्ण टीकों का लक्ष्य 100 प्रतिशत से अधिक पूरा किया गया है। इससे जिले में टीकाकरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता का पता चलता है। यह भी पढ़ें- टीकाकरण अभियान में चतरा का रहा बेहतर प्रदर्शनटीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को बीसीजी, पेंटावैलेंट, खसरा-रूबेला, पीसीवी, रोटावायरस, ओपीवी, टीडी सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए जा रहे हैं। विभाग ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान बीसीजी, पेंटा-1, पेंटा-3, ओपीवी और ओपीवी-3 के लिए 4,869 बच्चो...