छपरा, मई 7 -- छपरा, हमारे संवाददाता l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को ज्वेलरी दुकानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी के निर्देश के बाद जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। बैंकों, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गये हैं। पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हों और सुरक्षा गार्ड पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहें। एसएसपी ने कहा कि हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में बै...