बांका, अप्रैल 4 -- बांका, निज प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 31 मार्च को समाप्त हो गया है। अब एक अप्रैल से ये योजना नए स्वरूप विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (वीबी जी राम जी) में आ गया है। मनरेगा के बदले स्वरूप विकसित भारत-जी राम जी से गांवों के विकास की तस्वीर बदलेगी। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। जिले में वीबी जी राम जी से हर खेत सिंचाई की भी पहल की जायेगी। नये वित्तीय वर्ष में जी राम जी से हर खेत सिंचाई की योजना चलेगी। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। जी राम जी के तहत पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर सिंचाई से जुडी योजनाओं का भी चयन किया गया है। जिसे युगधारा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। ग्राम सभा से हर खेत सिंचाई तक नहरों की उडाही, खेतों तक पानी पहुंचा...