बांका, मार्च 19 -- बांका, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना जीविका से जिले में ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। जिससे यहां महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। यहां जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायतों में जीविका का नेटवर्क अपनी जडे मजबूत कर चुका है। फिलवक्त यहां करीब 30 हजार स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख परिवार जुडे हए हैं, जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए जिले में 2 हजार से अधिक ग्राम संगठनों और 48 सकुल स्तरीय संधों का गठन किया गया है। इनमें 20 संकुल संघ मॉडल संकुल संघ के रूप में विकसित किए गए हैं। ये संस्थाएं महिलओं को प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रबंधन से जोडने...