पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। जिले के किसानों को सहकारी समितियों का लाभ देने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी श्रृंखला में आने वाले समय में तीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियां शुरू की जाएगी। इन समितियों से किसानों को उवर्रक खरीदने की सुविधा दी जाएगी। इससे खेती किसानी बेहतर ढंग से हो सकेगी। जनपद भर में 77 बहुउद्देशीय सहकारी समितियां संचालित हैं, जहां पर किसानों को उवर्रक, बीज, ऋण आदि की सुविधाएं दी जा रही है। सहकारिता विभाग की ओर से गांव के अंतिम किसान को सहकारी समितियों का लाभ देने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सकेगी। सहकारिता विभाग ने 23 नई सहकारी समितियों का गठन कराया है, जिसमें से पचपेड़ा सहकारी समिति ने काम करना शुरू कर दिया है। सहकारिता विभाग के एआर डॉ.प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.