जिले में जलार्पण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाने के लिए जलार्पण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जनपद के 1609 गांवों के सापेक्ष अब तक 1169 गांवों में जलार्पण का कार्य संपन्न हो चुका है। वहीं शेष 440 गांवों में 31 अक्टूबर तक जलार्पण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जगन्नाथपुर, महुआर, पंचोखरा कला, पहाड़ी, सुगंधी, विजयपुर समेत अन्य क्षेत्रों में जलार्पण हुआ। अधिकारियों के अनुसार, शेष गांवों में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.