नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में जन्म का शत प्रतिशत पंजीकरण किया गया। यूपी में जिला जन्म पंजीकरण में पहले स्थान पर है। इसके लिए शासन की ओर से पिछले हफ्ते प्रशंसा पत्र स्वास्थ्य विभाग को मिला है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित देहात क्षेत्र में प्रत्येक साल करीब 55 हजार बच्चे जन्म लेते हैं। इसके लिए सभी स्थानों पर जन्म पंजीकरण कराने की सुविधा है। शासन की ओर से भेजे गए प्रशंसा पत्र में पिछले साल के जनवरी से नवंबर तक के पंजीकरण की स्थिति दिखाई गई है। जुलाई से लेकर नवंबर तक लगातार जिले में शत प्रतिशत जन्म पंजीकरण किया गया है। इससे पहले अप्रैल में भी शत प्रतिशत पंजीकरण हुआ है। जून में सबसे कम 85 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। अन्य महीनों में 90 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण है। स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी केके भास्कर ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.