जिले में जनगणना के तहत मकानों के सूचीकरण कार्य शुरू
हाजीपुर, मई 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में जनगणना के 2027 के प्रथम चरण के लिए शनिवार 02 मई से मकान सूचीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य 31 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशन में कार्यारंभ हुआ। जिले में इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु कुल 6743 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए 6554 प्रगणकों (पुरुष एवं महिला प्रगणक) एवं 1148 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिन्हें पूर्व में ही आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं। मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत शनिवार से प्रत्येक घर का सर्वेक्षण प्रारंभ कर दिया गया है, जिसके तहत भवनों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : स्वगणना में आज से मकान सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.