चंदौली, जनवरी 8 -- पीडीडीयू नगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और गलन से लोगों का जनजीवन बेहाल होने लगे हैं। गुरुवार की सुबह से अब तक घना कोहरा और धुंध छाया हुआ है। धूप नहीं निकलने से हर कोई ठंड से परेशान दिखा। सुबह काम पर जाने वाले कामगारों, नौकरीपेशा वालों और राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। घना कोहरा छाने से सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य से पांच से मीटर तक रही। जिससे ट्रेनों और वाहनों का प्रभावित हो रहा। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सड़क और रेल मार्ग दोनों प्रभावित होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार सुबह अधिकतम तापमान लगभग 15 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा लगातार लुढ़कने से दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों को भी उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.