जमशेदपुर, मार्च 15 -- बेटियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने क्रांतिकारी पहल की है। शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार, अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में छात्राओं के लिए विशेष साइंस आवासीय स्कूल विकसित किया जाएगा। यह कदम न केवल छात्राओं के बीच विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए उठाया गया है, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली मेधावी लड़कियों को सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल प्रदान करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में किसी भी जिले में विशेष रूप से विज्ञान पर केंद्रित ऐसा कोई स्कूल उपलब्ध नहीं है, जो पूरी तरह छात्राओं के लिए समर्पित हो और जहां छात्रावास की सुविधा मौजूद हो। इसी कमी को दूर करने के लिए विभाग अब ऐसे स्कूलों का चयन कर रहा है, जिन्हें अत्याधुनिक संसाधनों और प्रयोगशालाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.