चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली। संवाददाता यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में नकलविहीन और शूचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से कमर कस चुका है। वहीं परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस वर्ष जिले में छह संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और मजिस्ट्रेटों की ओर से कड़ी निगरानी की जाएगी। वहीं भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। इन केंद्रों पर प्रतिदिन उड़का दल टीमें चक्रमण करेंगी। कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी और 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.