जिले में छह माह में आपराधिक आंकड़ो में गिरावट, नक्सली हत्या का मामला शून्य
हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला पुलिस के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में पिछले वर्ष की तुलना में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में कुल 4,470 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में यह संख्या 1,357 रही है। जनवरी से जून की अवधि के आंकड़ों में सामान्य हत्या के 28, दहेज हत्या के 9 और डायन प्रथा से जुड़े 9 मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में नक्सली हत्या और बैंक डकैती का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। आंकड़ों के मुताबिक सड़क-राजमार्ग लूट, गृहभेदन और साधारण रोबरी का एक-एक मामला दर्ज हुआ। वहीं चोरी के 179, दंगे के 41, अपहरण के 44, दुष्कर्म के 22 और फिरौती के लिए अपहरण के 5 मामले सामने आए। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 22, एक्सप्लोसिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.