सोनभद्र, मार्च 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए जिले में कुल छह केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 2400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ल और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार को नोडल बनाया गया है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (एसआई) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए जिले में कुल छह परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 240, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 480, राजकीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.