भदोही, मई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में छह केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा 31 मई रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में कुल तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट (केंद्र प्रतिनिधि), छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्ववेक्षक की तैनाती रहेगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 2884 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर समस्त केंद्रों पर शाम तक डेस्क-स्लिप लगाने का क्रम चलता रहा। परीक्षा में शामिल हर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में छह केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को कड़ाई से संपन्न कराने के लिए तीन सेक्टर, छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक केंद्रों पर दो पर्यवेक्षक की तैनाती रहेगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 2884 परीक्ष...