खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ हो गई है। इधर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छह अप्रैल को नामांकन दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। ताकि पहली कक्षा में नामांकन योग्य सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में विशेष प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें अभिभावकों एवं बच्चों का स्वागत कर उनका नामांकन कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति, प्रधानाध्यापक, अभिभावक, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र एवं जीविका दीदियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों का चिह्नत कर नामांकन हेतु प्रेरित करें। निर्देश दिया गया ...