देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में शेष बचे होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने रिक्तियों को जल्द भरने के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं को तेज करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भर्ती से जुड़े विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करें। ताकि ससमय आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता ही...