सहरसा, जुलाई 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में नई चीनी मिल स्थापना के लिए पहल तेज हो गई है। सहरसा में चीनी मिल स्थापना होने से सहरसा सहित कोसी क्षेत्र के किसानों के जीवन में मिठास घुलेगी। चीनी मिल स्थापना के लिए जिले के कहरा और सौरबाजार प्रखंड में दो जगहों पर जमीन चिन्हित किया गया है। सहरसा में चीनी मिल स्थापना से कोसी क्षेत्र के गन्ना किसानों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। गन्ना बेचने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, समय पर भुगतान और बेहतर दाम मिलेगा। सोमवार को सहरसा सहायक निदेशक, ईख विकास शुभम कुमार सहित अन्य ने देवना जाकर चिन्हित जमीन का मुआयना किया इस दौरान ईख प्रसार पदाधिकारी मो मोसीम अंसारी, अंचल अमीन काजल कुमारी भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मोतीपुर में नई चीनी मिल के लिए भूमि की मापीचीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने का प्रयास सहायक निदेशक...