जमशेदपुर, मई 23 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकन पॉक्स के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी डॉक्टरों के पास ऐसे मरीज आ रहे हैं। एमजीएम सहित विभिन्न निजी डॉक्टरों के पास पिछले दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि कहीं एक जगह मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं है, बल्कि यह विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. विक्रम मुर्मू ने बताया कि रोज करीब दो मरीज आ-जा रहे हैं। डॉ. राजीव ने बताया कि पहले तो सप्ताह या 15 दिन में एक केस आता था। डॉ. मुरली ने बताया कि किसी दिन दो-तीन मरीज आ जा रहे हैं तो किसी दिन एक भी नहीं। पटमदा सीएचसी के प्रभारी ने बताया कि चिकन पॉक्स के एक भी मरीज तो नहीं आए हैं, लेकिन दो दिन पहले मिजिल्स का एक संभावित मरीज आया था जिसको जांच के लिए भेजा गया है।इसमें ज्यादातर लोगों में यह मिथ है कि यह माता होती है और इसम...