सीवान, मार्च 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस साल पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति अनियमित होने से शुरूआती दौर में ही चावल की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। लेकिन, फिर से पोषणयुक्त चावल की बाध्यता हटने के बाद चावल आपूर्ति ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। अब तक जिले में 581 लॉट चावल की आपूर्ति हो चुकी है। बता दें कि जिले में धान की कुटाई और चावल आपूर्ति के लिए पंजीकृत 14 राइस मिल कार्यरत हैं। इन मिलों की प्रति घंटा कुल क्षमता 49 मीट्रिक टन है। अब तक विभिन्न समितियों से चावल गिराने के लिए 699 लॉट का स्वीकृत्यादेश जारी किया जा चुका है। इनमें से दो लॉट चावल को बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा रिजेक्ट किया गया है। वहीं विभिन्न समितियों से टैग की गई मिलों के पास अभी भी 116 लॉट चावल का स्वीकृत्यादेश लंबित है। मिलों द्वारा अब तक 581 लॉट चावल बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.