जिले में चालीस फीसदी शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं
नवादा, जून 30 -- जिले में बहाल शिक्षकों को अपना प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है। शिक्षकों का ब्योरा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट करना है। हालांकि जिले में अभी भी करीब चालीस फीसदी शिक्षकों का डाटा ई शिक्षा कोष पर अपडेट नहीं हो सका है। इस संबंध में डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा ने शिक्षकों को जल्द अपना ब्योरा अपडेट करने का निर्देश दिया है। इस माह के अंत तक प्रोफाइल अपडेट नहीं होने पर वेतन स्थगित करने की बात कही गई है। ई शिक्षा कोष पर शिक्षकों को उनका पंजीयन, कहां पदस्थान है, व्यक्तिगत विवरण आदि अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 12 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें चालीस फीसदी का प्रोफाइल ई शिक्षा कोष पर अपडेट नहीं है। शिक्षकों के तबादला, पदोन्नति आदि लिए ई-शिक्षा कोष पर प्रोफाइल का अपड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.