पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में टीबी रोगी की अधिक से अधिक खोज और नोटिफिकेशन से टीबी रोगी के मामले सामने आ रहे हैं। विभागीय जानकारी में पिछले चार माह में एमडीआर के 20 टीबी रोगी की पहचान हुई है। जबकि इसी चार माह में 25 से अधिक एमडीआर टीबी रोग मुक्त भी हुए हैं। अभी जिले में 20 एमडीआर के नए रोगी और 47 पूराने रोगी कुल मिलाकर 67 रोगी उपचाररत हैं। अभी मिले नए एमडीआर के 20 में से 17 रोगी का पूर्ण तरीके से जांच वगैरह होकर उपचार के लिए दवा शुरु कर दी गई है। जबकि 3 रोगी के उपचार शुरु करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। डीपीएस राजेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभी जिले में एमडीआर टीबी के रोगी का नई दवा में छह माह की दवा चल रही है। उन्होंने बताया कि अब नई दवा काफी प्रभावी है। अब रोगी को ज्यादा लम्बे समय तक दवा ख...