खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल बने रह सकते हैं। 22 मार्च को भी मौसम खराब रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में अगले 25 मार्च तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल बने रहने की संभावना जताई है। साथ ही 22 मार्च के आसपास भी हल्की वर्षा की उम्मीद है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमक सकती है। कुछ इलाके में तेज हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त शेष दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन नौ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्...