अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से एक अप्रैल तक जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा। केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिले के दो केंद्रों पर हाईस्कूल व दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में परीक्षक, प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हो गई हैं। जिले में अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के लिए जिले में जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कालेज, आईएम इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.