खगडि़या, अक्टूबर 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में बागमती, कोसी, बूढ़ी गंडक और गंगा के जलस्तर में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गई। जिससे लोगों में राहत दिखी। वही पशु भी अब गंगा के इलाके में लौटने लगे हैं। जिला प्रशासन ने जिले में सभी तटबंध और बाढ़ नियंत्रण संरचनाएं सुरक्षित हैं। नदियों के जलस्तर में कमी के बावजूद विभागीय टीमें तटबंधों और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों द्वारा जलस्तर में हो रहे बदलाव की नियमित जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल तटबंधों की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...