फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। जिले में होली का सुरुर बच्चों से लेकर बड़ों तक सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि इस बार मंगलवार को पड़े चन्द्रग्रहण को लेकर होलिका दहन के दूसरे दिन रंगोत्सव नहीं मनाया गया। शहर क्षेत्र में सोमवार की रात में होलिका दहन किया गया तो ग्रामीणांचलों के कुछ स्थानों में मंगलवार की रात होलिका दहन किया गया। आज यानि बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सराबोर होने के लिए मंगलवार को लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है। होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार में समानों की खरीदारी को भीड़ रही। लोगों ने चिप्स-पापड़ समेत रेडीमेड गुझियों की जमकर खरीदारी की। पर्व को लेकर बच्चों और बड़ों में उत्साह चरम पर है। मंगलवार को पूरे दिन शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। नमकीन, रेडीमेड चिप्स, पापड़ और कचरी की दुकानों पर ग्राहकों...