आरा, मार्च 17 -- -संबंधित एजेंसियों के प्रमुख रहे मौजूद, हर हाल में गुणवत्ता बरकरार रखने का निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। जिला मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का आदेश डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से मंगलवार को दिया गया। साथ ही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित एजेंसियों के प्रमुख मौजूद रहे, जिन्हें हर हाल में गुणवत्ता बरकरार रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने एवं समय पर पूरा कराने को कहा गया, ताकि जिले के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर का...