बांका, जनवरी 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह और रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब, मजदूर और बुजुर्ग वर्ग को हो रही है। सड़कों पर अलाव के सहारे लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन नाकाफी इंतजामों के कारण उनकी मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। शीतलहर का सीधा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिले के सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम और अत्यधिक ठंड के कारण ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक और डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.