बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- पटना से बिहारशरीफ व राजगीर को जोड़ेगी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब जिले में पीएम ई-बस चलेगी। इनके माध्यम से बिहारशरीफ, राजगीर व अन्य शहर पटना से जुड़ेंगे। राज्य में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बिहार को जल्द ही 400 इलेक्ट्रिक एसी बस मिलने वाली है। इनमें से 75 बसें, राजधानी पटना को राजगीर, बिहारशरीफ व अन्य स्थानों के लिए चलायी जाएंगी। हर बस में 60 यात्रियों के बैठने की सुविधा रहेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बसों के सुचारू संचालन के लिए कई जिलों में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम कर रहा है। हालांकि, नालंदा में अभी इस तरह के स्टेशन बनाने की अभी कोई योजना नहीं है। अभी बिहारशरीफ से पटना के लिए आधा दर्जन से अधिक एसी और नॉन एसी बसें चल रही है। निगम की मानें तो इन बसों से डीजल की खपत कम हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.