देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति चुस्त दुरुस्त रखने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विद्युत विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने विजिलेंस व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चेकिंग का निर्देश दिया है। उन्होंने मातहतों से हर हाल में कटिया कनेक्शन से विद्युत चोरी रोकने व निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रियगर्मी के प्रभाव से विद्युत आपूर्ति गर्मी शुरू होने से पूर्व विभाग की लाख तैयारी के बाद प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज, फाल्ट व ट्रांसफार्मरों के जलने के चलते विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई है। वह...