जिले में चलेंगी 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयां
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जाएगा। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर इन इकाइयों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चलंत पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक सोमवार से शनिवार तक निर्धारित स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पशुपालक अपने पशुओं की जांच और उपचार करा सकेंगे। आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा के लिए पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.