कोडरमा, नवम्बर 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" अभियान के तहत गुरुवार को जिले में व्यापक जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में कोडरमा के मुख्य चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान तीन से नौ नवंबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान डीटीओ ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन की गति नियंत्रण में रखें और किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.