छपरा, मार्च 31 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बीते 24 घंटे के भीतर व्यापक विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित इस अभियान में असामाजिक तत्वों, वांछित अपराधियों और अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 19 वारंटी, 7 शराब सेवन के मामले में, 5 शराब कारोबार से जुड़े, 4 हत्या के प्रयास के आरोपी, 1 अपहरण तथा 1 चोरी के मामले में शामिल अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा 2 अन्य मामलों में भी गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 75 वारंटों का निष्पादन किया और 2 कुर्की की कार्रवाई भी की। शराबबंदी कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.