मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, निसं। जिले में रविवार को महाकुर्की अभियान चलाया गया। गंभीर कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर की कुर्की की गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 50 से अधिक कुर्की की कार्रवाई की गई है। यह आंकड़ा बढ सकता है। जिन फरार अभियुक्तों के घर की कुर्की की गई है, उसमें दहेज हत्या, लूट, शटरकटवा गिरोह, मॉब लिंचिंग, दंगा आदि के अभियुक्त शामिल हैं। जिले के घोड़ासहन, नगर, मुफस्सिल, आदापुर, जितना, सुगौली, शिकारगंज, पिपरा, संग्रामपुर आदि अन्य थाना क्षेत्र में कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कई थाना की पुलिस ने इस दौरान इश्तेहार का तामिला भी कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.