किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज। संवाददाता शुक्रवार की शाम को आई भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश के कारण किशनगंज जिले में मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुँचा है। वर्तमान में मक्का फसल सीमांचल क्षेत्र के किसानों का मुख्य फसल है, फसल बर्बाद होने से यहाँ के किसान गहरे आर्थिक संकट में पहुंच चुके हैं।जिला पार्षद प्रतिनिधि, इमरान आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला पदाधिकारी किशनगंज विशाल राज, कृषि मंत्री भारत सरकार एवं बिहार सरकार, निर्देश कृषि विभाग पटना को पत्र लिख कर किशनगंज जिले में फसल क्षति का त्वरित सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का मांग किया है।सनद रहे कि चक्रवाती तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है,तेज हवाएं पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है। अधिकतर मकई का पौधा को जमीन पर गिरा दिया है, जबकि भारी बारिश से खेतों म...