जिले में घर-घर कैंसर से लेकर मधुमेह की होगी जांच
कटिहार, सितम्बर 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान कर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए जिले में बुधवार से जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। कटिहार एनआईसी सभागार से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता देवी, सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हुए। समाहरणालय परिसर में इस अवसर पर विशेष जांच शिविर भी लगाया गया। अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। बिहार में करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.