लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।घरेलू गैस की उपलब्धता सुलभ करने के मकसद से लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एलपीजी; एचपीसीएल, आईओसीएल, बीपीसीएल के सेल्स अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में यह बात सामने आई कि गैस बुकिंग सर्वर में आयी तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभी एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। गैस का वितरण सामान्य हो रहा है इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं से एलपीजी सिलिंडर की निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं ली जाय, अन्यथा सुसंगत धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों से इस प्रकार की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो।उपायुक्त ने आमजनों व एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.