जिले में घरेलू गैस का बैकलॉग पहुंचा 75 हजार 671 सिलेंडर
मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी, हिसं। जिले में ऑनलाइन गैस बुकिंग की तुलना में घरेलू गैस की डिलीवरी पीछे है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने के बावजूद गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लिहाजा गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा 21 मई को जारी आंकड़े के अनुसार घरेलू गैस का बैकलॉग 75 हजार 671 तक पहुंच गया है। 21 मई को घरेलू गैस की बुकिंग 16 हजार 165 हुई जिसके विरुद्ध 13 हजार 649 घरेलू गैस की डिलीवरी की गई। 1-21 मई तक कुल बुकिंग 3 लाख 30 हजार 469 घरेलू गैस के लिए उपभोक्ताओं ने की। इसके विरुद्ध 3 लाख 7 हजार 572 गैस सिलेंडर की डिलीवरी की गई है।
गैस डिलीवरी में देरी डीएसी नंबर के बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं : ऑनलाइन गैस बुकिंग तो उपभोक्ता कर रहे हैं लेकिन डीएसी नंबर का मैसेज देरी से मिल रहा है। यदि डीएसी नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.